मेरठ के मवाना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने शुक्रवार को पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी, पूरे देश में इन दिनों बाढ़ ने त्राहि-त्राहि मचा कर रख दी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल फोटो खिंचवाने जाते हैं इसी वजह से लोग इनसे मदद लेने से भी मना कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहा हैं समाजवादी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करते हुए प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।