फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा भवन में सपा का हंगामा, विधायक अतुल प्रधान और शाहिद मंजूर ने अधिकारियों को घेरा

Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2026 08:31 PM IST

स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान व किठौर विधायक शाहिद मंजूर भी मौजूद रहे। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन के सभागार में बैठक के दौरान बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। नेताओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली बिलों को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं का समाधान करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने की मांग की। इस दौरान ऊर्जा भवन में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही और सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें