आज माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि के लिए अहोई माता का व्रत रख रही हैं। शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा, पूरे शहर में श्रद्धा और उत्सव का माहौल है। बुढ़ाना गेट चौराहे पर अहोई अष्टमी की खरीदारी को लेकर रविवार को रौनक रही। बाजार में करवा, मिठाई और पूजा सामग्री लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है।