मेरठ के बालेराम में शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के शूटरों ने अपने सटीक निशानों से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां हर अंक के लिए रोमांच बना रहा। प्रतियोगिता में युवा ओर बच्चों के आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और शूटिंग खेल को बढ़ावा देना है।