मेरठ में अपने विचारों से समाज को तमाम मुद्दों पर जागरूक करने के लिए सुप्रीम के वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा प्रवक्ता आश्वनी उपाध्याय 14 सितंबर को सीसीएस यूनिवर्सिटी में आयोजित विचार गोष्ठी में पहुंचेंगे। शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्रबोस समारोह समिति ने कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें बताया कि विचार गोष्ठी में हिम्स के आयुर्वेद आचार्य मनीष और दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के आशीष गौतम भी पहुंचेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समिति के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।