फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: न्यू इनकम टैक्स एक्ट और बैंक ऑडिट पर सेमिनार आयोजित

मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित Institute of Chartered Accountants of India (सीआईआरसी) के तत्वावधान में होटल कॉजवे, शॉपिक्स मॉल, दिल्ली रोड पर “डिकोडिंग न्यू इनकम टैक्स एक्ट एवं बैंक ऑडिट” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के प्रथम सत्र में वक्ता सीए नितिन कवर ने नए आयकर कानून के प्रावधानों को सरल और विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नए इनकम टैक्स एक्ट में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा प्रभाव करदाताओं और पेशेवरों पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब आयकर रिटर्न फाइल करना पहले की तुलना में अधिक आसान और डिजिटल हो गया है। फेसलेस असेसमेंट प्रक्रिया लागू होने से पारदर्शिता बढ़ी है और करदाताओं को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें