चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की शुक्रवार को तहसील सभागार में समीक्षा की गई। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।