क्रांति दिवस के मौके पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा औघड़नाथ मंदिर में वीर शहीदों को आधारशिला पर स्कूली बच्चों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और वीरों को नमन किया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे एनवायरनमेंट क्लब के सदस्यों ने भारत को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए भारत माता की जय के नारे लगाकर माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया।