फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक द्वारा पूजन के बाद शुरू हुआ सड़क का निर्माण

हस्तिनापुर नगर पंचायत द्वारा कस्बे में नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। जिसका भूमि पूजन नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कस्बे के हरीश कुमार उर्फ हरसू ने स्टेट बैंक चौराहे से भारत माता पार्क तक बनने वाली सड़क का वैदिक मंत्रों के साथ मशीन पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। चेयरपर्सन ने कहा कि कस्बे में लगातार सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ऐतिहासिक नगरी में कोई भी टूटी सड़क नहीं बचेगी और आगामी योजनाओं में कस्बे के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर भी बनवाया जाएगा। चेयरपर्सन ने कहा कि मेरा प्रयास है कि हस्तिनापुर नगर पंचायत का प्रत्येक मार्ग पक्का सड़क बनें, ताकि नगर पंचायत के लोगों को आने जाने में कोई समस्या न हो। व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा कस्बे की सड़कों के निर्माण से कस्बे के लोगों को बड़ी राहत मिली है इस अवसर पर नीरज कुमार, विनोद राठी, गोपाल सोनी, सुनील कालरा, सतीश छाबड़ा, सुशील अरोड़ा, गुलशन खट्टर, रमेश जावला, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें