फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन, रुड़की से आई भजन मंडली ने किया हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ

मेरठ के मवाना स्थित उत्सव मंडप में अलवर वाले बाबा पंडित हरप्रसाद शर्मा ‘झावल वाले’ का नौवां विशाल कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रुड़की से आई भजन मंडली द्वारा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद अलवर वाले बाबा हरप्रसाद शर्मा ने भक्तों को दर्शन दिए और आशीर्वाद देते हुए प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम आयोजक सुभाष सहरावत और सुभाष धीमान ने बताया कि मवाना में यह बाबा का नौवां कीर्तन कार्यक्रम है, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें