फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीता को खोजते हुए सबरी के आश्रम में पहुंचे राम, दौराला में रामलीला मंचन से भाव विभाेर हुए दर्शक

मेरठ के दौराला कस्बे के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में शुक्रवार राम लक्ष्मण का शबरी के आश्रम में पहुंचना, राम की हनुमान से भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध का कलाकारों ने मंचन किया। कलाकारों ने मंचन करते हुए भगवान राम का शबरी के आश्रम में पहुंचना और उनके झूठे बेर खाने का मंचन किया। भगवान राम के आश्रम में पहुंचने पर साध्वी सबरी भावविभोर हो जाती है और उन्हें सुग्रीव के पास पहुंचने का पता बताती है। इसके बाद राम लक्ष्मण सुग्रीव की तलाश में निकल पड़ते हैं, जहां उनकी हनुमान से मुलाकात होती। सुग्रीव और राम की मित्रता के बाद कलाकारों ने बाली वध का मंचन किया। बाली वध होते ही मैदान भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्कर्ष पुंडीर ने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अध्यक्ष वीरेंद्र अहलावत ने अतिथि का प्रतीक चिन्ह व पटका पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें