मेरठ जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। तारापुर गांव की वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को हालात और बिगड़ गए जब घर-घर में बारिश का पानी घुस गया और लोग अपने ही आशियानों से बेघर हो गए। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर प्रेम मार्ग पर स्थित वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को हुई मूसलाधार वर्षा के चलते कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। घरों का सामान पूरी तरह भीग गया और लोगों को मजबूरी में दूसरे लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी। जंगल और खेत भी जलमग्न सिर्फ बस्ती ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के जंगलों और फसलों में भी बेहिसाब पानी भर गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं। स्थानीय निवासी शासन-प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।