108 आरएएफ मेरठ की ओर से सरधना क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास 108 आरएएफ मेरठ के कमांडेंट धन सिंह विष्ट के निर्देश पर किया गया। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखना और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना था।