पीयूसी यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को कमिश्नरी चौराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान वाहन प्रदूषण जांच के लिए ओटीपी आधारित प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने की मांग की। उन्होंने एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए इस समस्या को दूर करने की गुहार लगाई।