फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास महिला को स्कॉर्पियो में ले जाने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती को कथित तौर पर स्कॉर्पियो वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियां देखकर वाहन का करीब तीन किलोमीटर तक पीछा भी किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और वाहन की पहचान के प्रयास तेज कर दिए। स्कॉर्पियो वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए ब्रह्मपुरी, टीपी नगर थाना पुलिस की दो-दो टीमों के अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया है। हालांकि, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि अब तक की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का प्रतीत नहीं होता है। जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला एक बच्चे के साथ पहले से ही स्कॉर्पियो में सवार थी। पुलिस के अनुसार वाहन के अंदर महिला के झगड़ने की आवाज सुनाई देने और गेट खुला होने की सूचना की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है और स्कॉर्पियो में सवार लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें