फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोहर्रम को लेकर मेरठ पुलिस हाई अलर्ट पर, ड्रोन और सोशल मीडिया से रखी जा रही निगरानी

मेरठ में 17 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने इस्लामिक धर्मगुरुओं और आयोजकों के साथ संवाद कर यह सुनिश्चित किया है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें