फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बकरीद से पहले पुलिस का सख्त संदेश, गैंगस्टर सलमान के भाई को दी चेतावनी, एसपी सिटी का वीडियो वायरल

मेरठ में बकरीद की नमाज से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में लगातार गश्त और निगरानी की गई। इसी दौरान गश्त पर निकले पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने गैंगस्टर सलमान के भाई आमिर को सख्त नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सलमान को समझा दिया जाए कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना हुई तो उसका अंजाम बेहद गंभीर होगा। पुलिस अधीक्षक नगर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए हुए है तथा अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें