फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 32 फीट चौड़े, 64 फीट लंबे और 8 फीट ऊंचे मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

मेरठ के मोहिद्दीनपुर में प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जनसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लिए 32 फीट चौड़ा, 64 फीट लंबा और 8 फीट ऊंचा भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। जनसभा स्थल पर करीब 8 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पंडाल में एक लाख से अधिक लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां लगाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग सभा में शामिल हो सकें। जनसभा से दो दिन पहले पूरा स्थल एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के सुरक्षा घेरे में आ जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे पंडाल और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जनसभा स्थल के पंडाल के दोनों ओर पांच स्थानों पर हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, ताकि वीआईपी आगमन और प्रस्थान में सुविधा हो। मंच पर आने वाले वीआईपी के लिए अलग और सुरक्षित मार्ग तय किया जा रहा है। वहीं आम जनता को ग़ेझा मार्ग से जनसभा स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। इसी मार्ग के पास हजारों वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें