सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव गोटका के पास धान की पुआल की ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे दबने से शामली के थाना झिंझाना निवासी 48 वर्षीय सतीश व उसका 21 वर्षीय पुत्र गौरव की दर्दनाक मौत हो गई। सूचाना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार बुधवार रात दो बजे शामली के थाना झिंझाना निवासी सतीश हरियाणा से ट्रैक्टर ट्रॉली में धान की पुआल भरकर सरधना जा रहा था। जैसे ही वह गांव गोटका के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराकर पलट गया। टैक्टर व ट्रॉली के बीच दोनों के दबने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इस दौरान रोड के दोनों साइड वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी, और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।