एएस इंटर कॉलेज मवाना में जनपदीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कौशिक, प्रबंधक पवन रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने किया। संचालन खेल प्रभारी कपिल कुमार सिरोही ने किया। अंडर 19 बालिका वर्ग में कन्या गुरुकुल नारंगपुर मवाना की करुणा प्रथम, एमएस स्मारक इंटर कॉलेज परतापुर की क्षमता सोम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 17 ट्रेडिशनल सिंगल योग में कन्या गुरुकुल नारंगपुर मवाना की वेदनशी व आकांक्षा एमएस इंटर कॉलेज परतापुर दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग में ट्रेडिशनल सिंगल योग इवेंट में शगुन जनता इंटर कॉलेज खेड़ा प्रथम रही। गुरुकुल नारंगपुर की दिव्यांशी दूसरे स्थान पर रही।