भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का 2026-27 के लिए दायित्वग्रहण समारोह शुक्रवार को पीएल शर्मा स्मारक सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीरज अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद गुप्ता ने नए दायित्वधारियों को शपथ दिलाई। अरविंद कुमार गोयल सचिव, जसवंत लाल गुप्ता कोषाध्यक्ष, संगीता गुप्ता शाखा महिला संयोजिका, उमेश कुमार गतिविधि संयोजक रहे।