कस्बा हर्रा में नगर पंचायत के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर से नामचीन शायर और कवि शिरकत करेंगे। नगर पंचायत चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने बताया कि स्थापना दिवस पर हर्रा कस्बा ऐतिहासिक साहित्यिक माहौल का गवाह बनेगा। चेयरमैन ने कस्बे के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।