फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: तीन दिन से लापता मजदूर का ट्रांसफार्मर के पास मिला शव

Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 05:31 PM IST

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी 27 वर्षीय मजदूर नावेद का शव सोमवार सुबह वर्णिका स्टेट कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर के समीप मिला। नावेद तीन दिन से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, नावेद 21 अगस्त की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। तलाश के बाद भाई जुनैद ने कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें