फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ महापौर ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाई, 2.50 करोड़ का भुगतान पास

मेरठ में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सोमवार आपातकाल कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। जिसमें स्ट्रीट लाइट के भुगतान को लेकर चर्चा हुई। शुरू में कार्यकारिणी के सदस्यों ने भुगतान का विरोध किया। करीब 2 घंटे बैठक चलने के बाद 37 करोड़ में से ढाई करोड़ रूपया भुगतान करने पर सहमति बनी। महापौर ने बताया कि महानगर में स्ट्रीट लाइट का अनुबंध ईईएसएल कंपनी के पास है। कंपनी ने महानगर की लाइट मरम्मत नहीं की और न ही नई लाइट लगाई। जिसके चलते नगर निगम ने उसका अगस्त 2023 से भुगतान रोक लिया था। कंपनी लगातार भुगतान लेने के लिए दबाव बना रही थी। मामला शासन तक पहुंचा। इसको देखते हुए कार्यकारिणी की बैठक आपातकाल में बुलाई गई। जिसमें निर्णय हुआ कि कंपनी को सिर्फ ढाई करोड़ का भुगतान दिया जाए। इसके अलावा भी बैठक में शहर से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा कार्यकारिणी के 10 सदस्य और नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें