आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक सरस्वती महाराज को ज्ञापन देने जाते समय रोक दिया गया। वे तपोस्थली नंगलामल से अवैध कब्रिस्तान को हटाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। आरोप है कि एक प्रशासनिक अधिकारी ने उनसे अभद्रता करते हुए ज्ञापन छीन लिया, जिसको लेकर वे हंगामा कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।