मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का आज उद्घाटन होगा। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम होगा। प्लेटफार्म नंबर एक से दोपहर 12:30 बजे ट्रेन रवाना होगी। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उद्घाटन के दिन 200 स्कूली बच्चे और पास वाले निशुल्क यात्रा करेंगे। रविवार से नियमित चलेगी। मेरठ से ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए चलेगी। मंगलवार को संचालन नहीं होगा।