फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: अस्पताल में लिफ्ट टूटकर गिरी, गर्दन फंसने से जच्चा की मौत

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Dec 2024 08:08 PM IST

कैपिटल हॉस्पिटल में किठौर क्षेत्र की एक महिला अपने परिजनों के साथ आई थी। एक दिन पहले ही उसकी डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद बच्चे को नीचे नर्सरी में शिफ्ट कर दिया गया था। महिला को भी नीचे ले जाया जा रहा था। अचानक ही लिफ्ट टूट गई और धड़ाम से नीचे आ गिरी। एक झटके से महिला गिरी और उसकी गर्दन फंस गई। लिफ्ट टूटी तो जोर का धमाका सा हुआ, जिसके बाद लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। लिफ्ट में फंसे लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इसके बाद अस्पताल की टेक्निकल टीम मौके पर आ गई। कुछ देर में लिफ्ट में फंसे लोगों को निकाल लिया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य लोगों को भर्ती किया गया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें