फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: माधवपुरम में निकली भव्य कलश यात्रा, 100 से अधिक महिलाएं कलश लेकर हुईं शामिल

मेरठ के माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित गोकुलधाम सोसायटी पार्क से धार्मिक कार्यक्रम के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में लगभग 100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं और भक्ति भाव के साथ नगर की सड़कों से होकर यात्रा निकाली गई। इस दौरान वातावरण धार्मिक जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। कार्यक्रम में कथावाचक रामधन भारद्वाज भी कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को धर्म और आस्था का संदेश दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें