मेरठ में शुक्रवार को स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर अखबार बनने से लेकर छपने तक की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस तरह खबरें तैयार होती हैं, पेज डिज़ाइन होता है और फिर अखबार प्रिंट होकर पाठकों तक पहुंचता है। इस दौरान उनके साथ शिक्षक हिरदेश तथा शिक्षिकाएं अंबिका और निधि मौजूद रहीं। महज आधे घंटे में ही छात्र-छात्राओं के हाथ में ताजा प्रकाशित अखबार पहुंच गया, जिसे देखकर वे खबरों की दुनिया की तेज़ रफ्तार से हैरान रह गए।