ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन क्लब की रंगों में सजी खूबसूरत शाम का आयोजन मारवाड़ी भोज मेट्रो प्लाजा में किया गया। शुभारंभ गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर क्लब की संस्थापिका शिखा गुप्ता, अध्यक्ष राधिका अत्रे, महामंत्री पूनम सिंघल, कोषाध्यक्ष रेनू बंसल, कनिका गोयल ने किया।