कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वार्षिक समारोह ''अभिव्यक्ति सृजनोत्सव 2026'' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक सेठ कनोहर लाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और यज्ञ से हुआ। विशिष्ट अतिथियों में महाविद्यालय ट्रस्ट परिवार से दीपा सिंघल, शशि सिंघल और शिवांगी संगीत महाविद्यालय की डायरेक्टर ऋचा शर्मा शामिल रहीं। प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।