फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भूनी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया मीना का जन्मदिन

Wed, 24 Sep 2025 02:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

मेरठ में सरूरपुर क्षेत्र के गांव भूनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने अपनी साथी छात्रा मेला का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में केक काटकर की गई। इस मौके पर छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी बांटी।

समारोह में छात्राओं ने गीत और कविताओं की प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। सभी ने मिलकर मेला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अध्यापिकाओं ने इस अवसर पर छात्राओं को संदेश दिया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को आत्मीयता, भाईचारे और सहयोग की भावना सिखाते हैं। विद्यालय परिवार ने मेला के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और सभी छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें