मेरठ में अलर्ट के बीच मेरठ में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि जुमे की नमाज़ को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर एक्टिव रहने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की गई और लगातार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस और अधिकारियों ने गश्त की।