मेरठ के दौराला में शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत होने से गांव और परिवार में गम का माहौल है। वहीं मृतक बाबूराम के परिवार से मिलने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। मीडिया से बातचीत करते हुए संजीव बालियान ने कहा की तीनों की मौत शराब पीने से ही हुई है, उसको लेकर उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।