खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मवाना के तहसील रोड पर फूड सेफ्टी व्हीकल के माध्यम से सड़क पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के सैंपल भरे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोगेंद्र प्रसाद व अतीश कुमार ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर भारत सरकार की फूड सेफ्टी व्हीकल के द्वारा सैंपल की जांच कराई गई।