मेरठ के मवाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा अग्निकांड सामने आया, जहां मिल रोड स्थित किला बस स्टैंड के पास तीन दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। रात डेढ़ बजे लगी आग, तीन दुकानें जलकर राख घटना मंगलवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मिल रोड स्थित किला बस स्टैंड के पास सब्जी और फल की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में तीन दुकानें आ गईं, जिनमें रखा सामान पूरी तरह जल गया। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कारण स्पष्ट नहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है। दुकानदारों को लाखों का नुकसान दुकान मालिकों को घटना की जानकारी करीब 2:30 बजे मिली, जब वे मौके पर पहुंचे। तब तक आग बुझाई जा चुकी थी, लेकिन नुकसान हो चुका था। सब्जी विक्रेता रियाजुद्दीन के अनुसार उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि फल विक्रेताओं ने दो से ढाई लाख रुपये तक के नुकसान की बात कही है।