फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर निकाली जागरूकता रैली, दमकल कर्मियों ने बताए आग से बचाव के उपाय

मवाना में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर दमकल विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली फायर ब्रिगेड स्टेशन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों मिल रोड, मेरठ रोड और हस्तिनापुर रोड से होते हुए रोडवेज अड्डे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान दमकल कर्मियों ने लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी और आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने का संदेश दिया। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपकरण रखें और उनकी समय-समय पर जांच कराते रहें। दमकल कर्मियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने की भी अपील की। रैली में लीडिंग फायरमैन प्रेमपाल सिंह, अरविंद राणा, कांस्टेबल फायरमैन सचिन कुमार, भोपाल सिंह, रंजीत सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अन्य दमकल कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें