वित्त विहीन शिक्षकों की मांगों को लेकर रविवार को प्राइवेट स्कूल कॉलेज शिक्षक संघ द्वारा चाणक्यपुरी में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद औघड़नाथ मंदिर में जाकर वित्त विहीन शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही बाबा का आशीर्वाद लिया गया। वित्त विहीन शिक्षकों की मांग का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।