मेरठ में वेदव्यासपुरी योजना के तहत मेरठ विकास प्राधिकरण और किसानों के बीच वर्ष 2015 में समझौते के अनुसार बढे प्रतिकर की मांग पूरी नही होने से नाराज किसान वेद व्यसपुरी में निर्माणाधीन मंडपम का निर्माण कार्य बंद कराकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने बताया कि 1987 में मेडा के द्वारा भूमि का अधिग्रहण किया गया था लेकिन जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया गया। बताया की मेडा के अधिकारियों द्वारा बढ़े प्रतिकर को लेकर मुआवजा या प्लाट देने की सहमति बनी थी लेकिन आज तक यह वादा भी पूरा नहीं हो सका अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी हैं बताया कि किसानों ने एमडीए अधिकारियों को 25 अगस्त तक का समय दिया गया था। सोमवार को वेदव्यास पुरी योजना के अंतर्गत पूठा,मलियाना,घाट,डुंगरावली और कुंडा गांव के दर्जनो किसान वेदव्यास पुरी में निर्माणाधीन मंडपम पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद कर कर धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। इस दौरान, मंगत सिंह,अनिल चौधरी, बिन्नी बसूटा, एडवोकेट नरेश प्रधान, सुभाष प्रधान,शशी गुर्जर,हरिप्रकाश सिंह,चरणदास सिंह,रूपचंद सिंह, धर्मी सिंह, उदय चौधरी,सतवीरं सिंह,रामकिशन जाटन, सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।