फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना तहसील में किसानों की समस्याओं पर प्रशासन से वार्ता, रिश्वत के आरोप पर जांच के आदेश

मवाना में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी और एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान तहसील मवाना सभागार पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी संतोष सिंह व अधिशासी अभियंता विकल्प कुमार से वार्ता की। किसानों ने हस्तिनापुर क्षेत्र में बिक रहे नशे के इंजेक्शनों पर रोक लगाने, बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन न काटने, वन विभाग द्वारा सूखे पेड़ काटने की अनुमति शीघ्र देने और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग उठाई। इसके साथ ही तहसील में दाखिल-खारिज मामलों में एक प्रतिशत रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया गया, जिस पर एसडीएम ने तत्काल जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनुराग चौधरी, अनुप यादव, नरेश चौधरी, सुनील, मनोज सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें