मेरठ में सुबह से हो रही बारिश के बाद शहर में जगह जगह जलभराव की समस्या हो गई है। सीएबी इंटर कॉलेज के पास जहां सड़कें बारिश के पानी से लबालब दिखाई दीं। वहीं स्पोर्ट्स कंपलेक्स जाने वाली सड़क शहर का ऐसा हिस्सा है, जहां बारिश के बाद तीन चार घंटे तक जल भराव बना रहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है इसका एक रास्ता और है वह भी जलमग्न रहता है। कुछ दिन पूर्व यहां के निवासियों ने महापौर का घेराव भी किया था।