सोसाइटी फॉर सोशल वेंचर्स ने रविवार को घोसीपुरा स्थित संत साईं कुष्ठ आश्रम के बच्चों, महिला और पुरुषों के साथ फूलझड़ी, अनार और स्नैक्स बांटकर दिवाली मनाई। प्रोग्राम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल करना है। आश्रम में मजदूर और बुजुर्ग जो भीख मांगकर गुजर बसर करते हैं, वे रहते हैं। सोसाइटी से सुनीता गोयल, बृजपाल, मुन्ना कुमार और मंगल कुमार का सहयोग रहा।