फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक मनेगा धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह, पाठ्यक्रम में योगदान शामिल करने की मांग

शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक देशव्यापी स्तर पर क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह मनाया जाएगा। शास्त्रीनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण, विचार गोष्ठियां, जागरूकता रैलियां, दीपोत्सव और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य 1857 की क्रांति में धनसिंह कोतवाल के योगदान और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है। संस्थान ने उनकी जीवनी और योगदान को यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने, लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रतिमा स्थापित करने और सभी पुलिस थानों में उनके चित्र लगाने की मांग की। साथ ही, 10 मई को क्रांति दिवस, 4 जुलाई को शहादत दिवस और 27 नवंबर को जन्मदिवस पर विद्यालयों में उनके योगदान की जानकारी देने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें