आवास एवं विकास परिषद द्वारा शास्त्री नगर सेक्टर 8, 9, 13 और आरटीओ रोड पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जों एवं नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों को हटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि प्रभावित लोगों ने अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराईं।