गंगानगर थाना क्षेत्र में एनएच 34 से 50 कदम की दूरी पर नाले में लोगों ने एक शव बहता हुआ देखा। सूचना गंगानगर थाना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। पहले जेसीबी से शव को बाहर निकालने की कोशिश की गई, परंतु कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद क्रेन मंगाई गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। पुलिस के मुताबिक शव 25 से 30 वर्षीय युवक का प्रतीत हो रहा है। पैंट और एक हूडी पहनी हुई है, पहचान नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।