मेरठ में गुरुवार दोपहर भारतीय संविदा सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान महापौर ने अपर नगर आयुक्त को मौके पर बुलाकर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहायता और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय संविदा सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ता अंशु महरोल, मिलन, रोहित मनौतिया, दिनेश पर्चा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।