अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंदिर की दान व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।