फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉम्प्लेक्स ध्वस्तीकरण:नहीं थम रहा व्यापारियों का आक्रोश, निकाला शांति मार्च, एकजुट होने की अपील की

डिंपल सिरोही Updated Mon, 27 Oct 2025 02:03 PM IST

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट परिसर को ध्वस्त किए जाने के बाद व्यापारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सैकड़ों व्यापारी काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतर आए और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शांति मार्च निकाला। कैलाश डेयरी के मालिक जितेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में निकले इस शांति मार्च में व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रशासनिक कार्रवाइयों के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठान तोड़े जा रहे हैं। यह कार्रवाई सिर्फ दीवारें नहीं गिरा रही, बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग को खत्म करने की साजिश है। व्यापारियों ने शांति मार्च के दौरान शास्त्री नगर के सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद कर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के पीछे की नीति स्पष्ट नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। मार्च के दौरान व्यापारियों ने व्यापार बचाओ- मेरठ बचाओ के नारे लगाए और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें