फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व, की सुख समृद्धि की कामना

मंगलवार को भगवान सूर्य की पहली आभा दिखाई पड़ते ही व्रती महिलाओं के चेहरे खिल गए। नहरों के घाट पर मौजूद हजारों की संख्या में महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया का व्रत पूर्ण किया। सूर्य की पहली किरण के दिखते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरु हो गया। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों से चल रहा छठ पर्व समाप्त हो गया। मानकमऊ स्थित बड़ी नहर व पांवधोई नदी के घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंची। 36 घंटे से व्रतधारी महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत पूर्ण किया। महिलाओं ने सूर्य भगवान व षष्ठी माता से पति की लंबी उम्र व संतानों के सुख की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें