सरूरपुर में भूनी स्थित कदम रिजॉर्ट्स में मंगलवार को चौधरी हरि सिंह वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की उद्घाटन पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने किया। उद्घाटन मुकाबले में कदम पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले ही सेट से टीम ने बढ़त बना ली और प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाए रखा। दर्शकों की तालियों के बीच कदम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय और आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर मैच अपने नाम किया। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। आगामी दिनों में कई टीमें प्रतिभाग करेंगी।